फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nepotism prevails in the Lalganj district executive committee, with the district president also making his wife and son members.

Azamgarh News: लालगंज की जिला कार्यकारिणी में परिवारवाद की हवा, जिलाध्यक्ष ने पत्नी-बेटे को भी बनाया सदस्य

Sat, 04 Apr 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nepotism prevails in the Lalganj district executive committee, with the district president also making his wife and son members.
आजमगढ़। भाजपा परिवारवाद के खिलाफ झंडा बुलंद करती है लेकिन लालगंज की जिला का कार्यकारिणी में परिवारवाद की खूब हवा चली है। लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने अपनी पत्नी पूनम राजभर और बेटे नीलेश राजभर को कार्य समिति में जगह दी है।
विज्ञापन


दोनों को सदस्य बनाया है। इसी तरह आजमगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की पत्नी माया सिंह को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। माया सिंह का नाम लाजगंज की जिला कार्यसमिति की सदस्यों की सूची में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन


लालगंज की कार्य समिति की सूची में 61 नाम हैं। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख और संगठन के पूर्व पदाधिकारियों को जगह दी जाती है लेकिन जिलाध्यक्ष ने सगे-संबंधियों को भी सूची में शामिल कर लिया। इसकी जानकारी प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन को भी नहीं दी गई। जब सूची जारी हुई तो परिवारवाद का मामला खुलकर सामने आ गया। पता चला कि लालगंज के जिलाध्यक्ष की पत्नी और बेटे का नाम सूची में है जो न तो पदाधिकारी रहे और न ही जनप्रतिनिधि। इसी तरह आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष की पत्नी का नाम भी सूची में शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा कि हमने सदस्य बनाया है। कोई पद नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed