फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   nephew beat uncle to death with stick, accused arrested

भतीजे ने चाचा को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
nephew beat uncle to death with stick, accused arrested
तरवां। थाना क्षेत्र के परसौली गांव में मंगलवार की देर रात दो बजे भतीजे ने अपने सगे चाचा चाची के ऊपर सोते समय डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल गए जहां चाचा की मौत हो गई और चाची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बुधवार देर रात को पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

परसौली गांव निवासी चंद्रिका राम (65)पुत्र स्व. देवन प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। लगभग 20 दिन पूर्व अपनी पत्नी शीला को लेकर गांव मकान बनवाने के लिए आए थे। अपने पुराने घर में ही रहकर मकान का निर्माण करा रहे थे। बगल में भतीजा राजीव भी अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार की रात नौ बजे भतीजा राजीव अपनी पत्नी सरोजा को बुरी तरह से पीट रहा था। जिसे चंद्रिका व उनकी पत्नी शीला ने बीच-बचाव कर किसी तरह से बचाया। सरोजा अपनी जान बचाकर कहीं भाग निकली जो बात राजीव को नागवार लगी। राजीव भी गुस्से में निकल गया रात में नशे में धुत होकर लगभग दो बजे आया और बाहर सो रहे चाचा चाची के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी दोनों को लेकर जिला अस्पताल गए जहां चंद्रिका प्रसाद की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी शीला (60) वर्ष का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष तरवां रत्नेश दुबे ने बताया कि घटना के आरोपी भतीजे राजीव को पुलिस ने बुधवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed