फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Negligence was heavy, 73 people got infected

लापरवाही पड़ी भारी, 73 लोग हुए संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Negligence was heavy, 73 people got infected
आजमगढ़। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अब शुक्रवार को कुल 73 नए संक्रमित जिले में मिले है। जिसमें सर्वाधिक 25 मरीज नगरीय क्षेत्र में मिले है। वहीं दीवानी न्यायालय में एक मुश्त सात नए संक्रमित पाए गए है। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लापरवाही पर लगाम नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि बुधवार को जिले में मात्र 4489 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सर्वाधिक 25 नए मरीज नगरीय क्षेत्र में मिले है। वो भी दीवानी न्यायालय में एक मुश्त सात संक्रमित पाए गए है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को अर्बन में 25, अन्य में 22, मेंहनगर में दो, मोहम्मदपुर में चार, लालगंज में तीन, अजमतगढ़ में एक, फूलपुर में दो, पल्हनी में पांच, अतरौलिया में तीन, महराजगंज में एक, सठियांव में चार व अहरौला में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। अब स्थानीय लोगों में संक्रमण तेजी से मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 18192 संक्रमित मिल चुके है, जिसमें 17692 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। 229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 271 हो गई है। लगातार मरीज मिल रहे है लेकिन कहीं भी गाइड लाइन का अनुपालन होता नहीं नजर आ रहा है। उन्होंने सभी से गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करने का अनुरोध किया ताकि संक्रमण पर लगाम लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed