फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neelam is the owner of more assets than her husband

पति से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं नीलम

Mon, 14 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Neelam is the owner of more assets than her husband
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लालगंज सुरक्षित सीट से इस बार पूर्व सांसद नीलम सोनकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। हलफनामे में उन्होंने तीन वर्ष में पति, आश्रित समेत खुद की लगभग 7.70 करोड़ की संपत्ति का विवरण दिया हैै।
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में नीलम सोनकर लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी थी। उन्होंने उस समय जो हलफनामा नामांकन के समय दाखिल किया था। उसके अनुसार नीलम की कुल चल संपत्ति 76,88,371 थी। वहीं अचल संपत्ति 3,90,00,000 थी। इसके अलावा उन पर कुल देनदारी 45,50,000 की थी। नीलम सोनकर इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में जो हलफनामा दाखिल किया है। उसमें उन्होंने 1,47,01747 रुपये की चल और 6,22,16,101 रुपये की अचल संपत्ति दर्शाई है। इस बार के हलफनामे में नीलम सोनकर ने कुल 54 लाख की देनदारी भी दर्शाया है। नीलम के पास पति से भी अधिक संपत्ति है। नीलम की स्वयं की अचल संपत्ति जहां 4.71 करोड़ की है तो वहीं पति के पास कुल अचल संपत्ति मात्र 1.50 करोड़ की ही है। चल संपत्ति में भी नीलम पति राजेंद्र से आगे हैं। पति के पास जहां 51.77 लाख की चल संपत्ति है तो वहीं नीलम के पास 90.07 लाख की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed