फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Navratri will start from 22 with Pratipada date

Azamgarh News: प्रतिपदा तिथि संग 22 से शुरू होगा नवरात्र

Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Navratri will start from 22 with Pratipada date
प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्र की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। मां दुर्गा को सुख और समृद्धि की देवी कहा जाता है जो अपने भक्तों के कष्टों को हरती है। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वह अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं और इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में कलश स्थापना का भी विधान है। मां के भक्त पूरे नौ दिन कलश की स्थापना कर उस पर अखंड ज्योति जलाते हैं। पंडित सत्यम गुरु ने बताया कि इस साल चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। वहीं उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इसलिए 22 मार्च को प्रतिपदा तिथि सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक ही है। ऐसे में 8 बजे से पहले ही कलश स्थापना हो जानी चाहिए। 22 मार्च को कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट तक है। पंडित सत्यम गुरु ने बताया कि प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी स्नान करके पूजा का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल को सजा संवार कर कलश में जल भरकर रखें। फिर कलश में कलेवा लपेट दें। कलश के ऊपर और आम और अशोक के पत्ते को रखकर उसके ऊपर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर रखें। इसके बाद धूप और अगरबत्ती जलाकर मां दुर्गा का आह्वान करते हुए दीपक जलाएं और दुुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed