फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   National mediation campaign started, program will run till 30 September

Azamgarh News: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान शुरू, 30 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

Wed, 30 Jul 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
National mediation campaign started, program will run till 30 September
आजमगढ़। एक जुलाई से शुरू राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान अब 30 सितंबर तक चलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ के सचिव अंकित वर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि न्यायालयों में लंबित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

हाइकोर्ट इलाहाबाद के निर्देशानुसार अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम जनमानस तक जानकारी पहुंचाई जा सके। वे मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकें। प्राधिकरण की ओर से नियमित अंतराल पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार सामग्री वितरण और अन्य माध्यमों से लोगों को मध्यस्थता प्रक्रिया के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे न्यायालय में लंबित मामलों के समाधान के लिए अभियान का लाभ लें और न्याय व्यवस्था को सरल व सहज बनाने में सहयोग करें। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुप्रीम कोर्ट की मेडिएशन एंड कन्सीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed