फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nath, Mangtika and Bindi stolen from the idol of Maa Durga

मां दुर्गा की मूर्ति से नथ, मांगटीका और बिंदी चोरी

Sun, 13 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nath, Mangtika and Bindi stolen from the idol of Maa Durga
कस्बा स्थित प्राचीन पोखरी के पास स्थित दुर्गा मंदिर का शनिवार की रात ताला तोड़ कर चोर मां दुर्गा के आभूषणों में मांगटीका, नथ और बिंदी चोरी कर ले गए। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई ।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बा में प्राचीन रानी की पोखरा है। उसी के बगल में मां दुर्गा का मंदिर है। शनिवार की रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा के आभूषण चुरा ले गए। रविवार की सुबह पुजारी जब मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर का ताला टूटा था। मंदिर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुजारी ने इसकी सूचना रानी की सराय थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानीबन कर वापस लौट गई। मां के मंदिर से हुई चोरी को लेकर लोगों में रोष है। गांव के लोगों ने इस चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनिवार को पूजन-अर्चन के बाद मंदिर में ताला बंद कर चले गए थे। सुबह वह पूजा करने के लिए आए तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का नथ, मांगटीका व बिंदी चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed