फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Naretha Kanaila also became the Containment Zone, now four

नरेठा कनैला भी बना कंटेनमेंट जोन, अब हुए चार

Thu, 21 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Naretha Kanaila also became the Containment Zone, now four
आजमगढ़। 15 पॉजिटिव मरीजों के एक साथ मिलने के बाद जनपद में एक और कंटेनमेंट जोन बढ़ा दिया गया है। डीएम ने एसडीएम सदर को जहानागंज ब्लाक के नरेठा कनैला को भी कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले जहानागंज ब्लाक में नेतपुर को कंटेमेंट जोन बनाया गया था। लालगंज का जियापुर दक्षिणी और मार्टीनगंज का टेउखर भी कंटेनमेंट जोन है।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले 15 मरीजों में दो नेतपुर और तीन जियापुर दक्षिणी के हैं। एक एंबुलेंस चालक और एक लैब टेक्निशियन भी नेतपुर के मृत कोरोना पॉजिटिव से ही संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा छह पॉजिटिव प्रवासी पहले से फैसिलिटी क्वारंटीन थे। मेहनाजपुर में एक व्यक्ति गांव से बाहर ट्यूबवेल पर क्वारंटीन था। उसका किसी से संपर्क नहीं था। नरेठा कनैला का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मुंबई से आया था। इसके साथ इसका चचेरा भाई भी आया था। इनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर में ही होम क्वारंटीन किया गया था। एहतियात के रूप में नरेठा कनैला जहानागंज को कंटेंमेंट जोन घोषित करने के लिए एसडीएम सदर को निर्देश दिया गया है। इसी के साथ ही नरेठा कनैला ग्राम के अन्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में किसी को घर से निकलने पर पाबंदी होगी। सामानों की डोर टू डोर आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed