Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Narendra Singh Tomar said in BJP's virtual rally, collective strength and potential among countrymen unprecedented
{"_id":"5ef382788ebc3e42c0412904","slug":"narendra-singh-tomar-said-in-bjp-s-virtual-rally-collective-strength-and-potential-among-countrymen-unprecedented-azamgarh-news-vns5320241148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की वर्चुअल रैली में नरेंद्र सिंह तोमर बोले, देशवासियों में सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की वर्चुअल रैली में नरेंद्र सिंह तोमर बोले, देशवासियों में सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व
निजामाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर ऑनलाइन भाजपा की वर्चुअल रैली से जुड़े कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को गोरखपुर और काशी क्षेत्र की वर्चुअल रैली को फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब लाइव के माध्यम से संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि इस कोरोना वायरस संकट काल में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर गोरखपुर और काशी क्षेत्र की ऐतिहासिक वर्चुअल रैली को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि वैश्विक महामारी कोरोना ने भारत को भी घेर लिया। कुछ लोगों ने आशंका जताई थी कि जब कोरोना भारत पर हमला करेगा तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा। आज देशवासियों ने यह सिद्ध करके दिखा दिया है कि विश्व के सामर्थ्यवान और सम्पन्न देशों की तुलना में भारतवासियों का सामूहिक सामर्थ्य और क्षमता अभूतपूर्व है। इतने बड़े संकट के समय में तकलीफ और असुविधा होना सामान्य बात है। हमारे श्रमिक साथी प्रवासी मजदूर, छोटे उद्यमियों, रेहड़ी ठेला लगाने वाले, दुकानदार सभी ने कष्ट झेले हैं। इनकी परेशानी दूर करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक साल में अनुच्छेद 370 और 35अ को समाप्त करने, भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ, तीन तलाक कानून बना और नागरिकता संशोधन कानून जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कराई गई है। हमारे 50 करोड़ से अधिक पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सभी के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपए की नियमित मासिक पेंशन की सुविधा सुनिश्चित हुई है। व्यापारियों की समस्याओं के समय पर समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया है। आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए देश में 450 से ज्यादा एकलव्य माडल आवासीय स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया गया है।जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ऋषिकांत राय ने ने कहा कि इस वर्चुअल रैली की तैयारी के लिए प्रदेश क्षेत्र पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षों ने जो मेहनत की थी वह सफल रही। आजमगढ़ से रैली में पांच लाख कार्यकर्ता पदाधिकारी और आमजन ने जुड़कर वर्चुअल रैली को सफल बनाया है। वर्चुअल रैली में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
निजामाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर ऑनलाइन भाजपा की वर्चुअल रैली से जुड़े कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।