फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nano car caught fire, narrowly escapes

राह चलते नैनो कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nano car caught fire, narrowly escapes
कंधरापुर बाजार में सड़क पर धू-धू कर जलती कार। - फोटो : AZAMGARH
कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बा के रहने वाले तीन लोग सोमवार को एक नैनो कार में सवार होकर दवा लेने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी कार कंधरापुर बाजार में ही पहुंची थी कि संदिग्धावस्था में कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सहयोग कर कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पूरी कार धूं-धूं कर जल गया। तीनों सवारों को बाल-बाल बचाए जाने पर लोगों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा निवासी अंगद जायसवाल पुत्र ओम प्रकाश कार का चालक है। कस्बे के ही दो लोगों को अपनी कार में बैठा कर वह दवा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था। कंधरपुर बाजार में कार पहुंची थी कि अचानक कार में आग लग गई। जिस पर कार में सवार लोगो में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग कार के पास पहुंचे और उसमें सवार लोगों को किसी तरह तत्काल बाहर निकाला। इसके बाद कार में लगी आग भड़क उठी और कुछ ही देर में कार जल कर पूरी तरह से खाक हो गई। कार को कंधरापुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। अगलगी की इस घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी तो वहीं दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। कार में लगी आग तब जाकर बुझी जब वह पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। इस दौरान कस्बा में हड़कंप मचा हुआ था। कार कप्तानगंज कस्बा निवासी अजय कुमार गुप्ता पुत्र अरविंद की थी। सवारों के सकुशल बचा लिए जाने पर सभी ने राहत की सांस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed