फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Named husband and father-in-law arrested in dowry murder case

दहेज हत्या के मामले में नामजद पति व ससुर गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Named husband and father-in-law arrested in dowry murder case
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी बबिता यादव ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और दूसरे दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के बाबा लालसा यादव की तहरीर पर पुलिस ने बबिता के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी लालसा यादव द्वारा थाने पर शिकायत की गई थी कि उनकी पौत्री बबिता यादव पुत्री विनोद कुमार यादव की शादी चकजलाल भिलौली खालसा गांव निवासी पंकज यादव पुत्र बुधिराम यादव के साथ 30 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद पति पंकज यादव, सास विद्या व ससुर बुधिराम के द्वारा दहेज में गाड़ी न मिलने के कारण बार-बार ताना मारा जाता था साथ ही उसे मारापीटा जाता था। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी पौत्री बबिता यादव ने 26 मार्च 2022 को लगभग सात बजे शाम को फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी ज्ञानचंद्र शुक्ल अपने टीम के साथ वांछित पंकज यादव व बुधिराम यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed