फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Name of new voters not added, outrage

नये वोटरों का नहीं जुड़ा नाम, आक्रोश

Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Name of new voters not added, outrage
विधान सभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है लेकिन कर्मचारियों की उदासीनता से क्षेत्र के कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। वहीं नये वोटरों के नाम भी नहीं जोड़े गए हैं जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रानी की सराय ब्लाक के दिलौरी गांव का कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। जिसमें तीन परिवार के तीन सदस्यों सहित गांव के लगभग आठ से दस लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। लोग परेशान हैं कि वे मतदान कैसे करेंगे। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नए मतदाता बनाने के लिए कैंप भी लगाया गया लेकिन अभी कई मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम सूची से ही गायब है। मतदाता अपना नाम सूची में पुन: दर्ज कराने के लिए बीएलओ से लगाए अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं जोड़ा जा सका है। ब्लाक क्षेत्र के दिलौरी गांव के सदस्यों में से लोगों का नाम कटा है, यहीं नहीं गांव में करीब मतदाता ऐसे हैं जिनका भी नाम सूची में नहीं है। इसी क्रम में मुहम्मदपुर ब्लाक के अदरसपुर गांव निवासी कोमल का नाम भी मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा गांव के कई लोगों का भी नाम सूची में नहीं है। मतदाता सूची में जिन लोगों ने नाम बढ़वाने के लिए फार्म भरा था उनका तो नाम नहीं जुड़ा। लेकिन पहले से जिनका नाम मतदाता सूची में था वह भी कट गया। नाम कटने से लोगों में आक्रोश है। चुनाव बाद उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed