फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Namaz offered for rain in Sherwan village grounds in azamgarh

Azamgarh News: शेरवां गांव के मैदान में बारिश के लिए अदा की गई नमाज , रो-रोकर गुनाहों की माफी मांगी

Mon, 18 Jul 2022 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

 जुलाई आधा बीतने के बाद भी मानसून की बारिश कहीं नजर नहीं आ रही है।आजमगढ़ जिले में सूखा पड़ने का अंदेशा देख मुस्लिम समाज के लोगों ने बारिश के लिए नमाज पढ़ी। 

विज्ञापन
Namaz offered for rain in Sherwan village grounds in azamgarh
मैदान में नमाज के आयोजन की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में सूखा पड़ने का अंदेशा देख मुस्लिम समाज के लोगों ने बारिश के लिए नमाज पढ़ी। नमाज का यह आयोजन सरायमीर क्षेत्र के शेरवां गांव के मैदान में किया गया। इस दौरान सैकड़ों नमाजियों ने अल्लाह से गिड़गिड़ाकर और रो-रोकर अपने गुनाहों की माफी मांगी।

विज्ञापन


मौलाना वसीम शेरवानी ने कहा कि जब लोगों का लेनदेन का मामला साफ नहीं होता है, जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, आपसी मोहब्बत समाप्त होने लगती है तो अल्लाह की तरफ से अजाब आता है। अल्लाह की तरफ से बारिश रोक दी जाती है। ऐसी हालत में पक्षियों को दाना पानी, पशुओं के लिए चारा, पानी मिलना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन


मैदान में नमाज की सूचना पर धमक पड़ी पुलिस
मौलाना ने बताया कि कुदरत को खुश करने के लिए नमाज पढ़ी गई है। जिसमें बारिश के लिए दुआ मांगी गई है। इधर, मैदान में नमाज अदा किए जाने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नमाज पढ़ रहे लोगों का फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि बारिश के लिए मैदान में नमाज पढ़ रहे थे। इसके बाद एसआई वहां से चले गए। आजमगढ़ जिला जो खेती किसानी पर आधारित है। वहां बारिश के नाम पर अभी तक सिर्फ बूंदा-बंदी ही हुई है।  

जिले में नहरें-पोखर और तालाब सब सूख चुके हैं। इस कारण जल संकट नजर आने लगा है। जिसको देख कर किसानों सहित आम आदमी घबराया हुआ है। अपने-अपने हिसाब से कुदरत को खुश करने की कोशिश में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed