फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Muslims will not enslave so called secular parties: Mufti Gufran

तथाकथित सेकुलर दलों की मुसलमान नहीं करेगा गुलामी: मुफ्ती गुफरान

Mon, 02 Aug 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Muslims will not enslave so called secular parties: Mufti Gufran
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष नोमान अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। राष्ट्रीय सचिव मुफ्ती गुफरान अहमद कासमी ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान अब तथाकथित सेकुलर दलों की गुलामी नहीं करेगा। अब उसे हिस्सेदारी चाहिए। जिस दल को हमारा वोट चाहिए उन्हें भागीदारी और प्रतिनिधित्व की बात करनी होगी। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल 2022 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि पूरा देश भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान है। जनता बदलाव चाह रही है। जिलाध्यक्ष नोमान अहमद ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी का विस्तार करने के साथ-साथ हमें जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने की जरूरत है। इस मौके पर अबु तालिब को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। अबुलखैर को फूलपुर ब्लाक, अबु ओबैद को रानी की सराय, मोहम्मद मुकर्रम को मिर्जापुर, इबान अहमद को हरैया, जमशेद अहमद को पवई ब्लाक का अध्यक्ष बनाया। अबु हमजा को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नगर अध्यक्ष नफीस अहमद, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नूरुलहुदा, अब्दुल्लाह शेख, मेराज खान, विनय तिवारी, नीरज यादव, आसिफ, मोतीउल्लाह शेख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed