{"_id":"6706947b5ad1d82dc70cad3d","slug":"murder-was-done-by-luring-with-50-thousand-rupees-and-the-job-of-panchayat-assistant-police-caught-the-accuse-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: 50 हजार रुपये और पंचायत सहायक की नौकरी देने का लालच देकर कराई हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: 50 हजार रुपये और पंचायत सहायक की नौकरी देने का लालच देकर कराई हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Wed, 09 Oct 2024 08:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 08:05 PM IST
सार
आजमगढ़ के अहरौला गांव में 29 सितंबर को हुई पूर्व प्रधान की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी ने हत्या की साजिश का राजफाश पुलिस के सामने किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजमगढ़ स्थित अहरौला के आलमपुर गांव में 29 सितंबर की रात पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान के हत्यारोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूर्व प्रधान की हत्या की सुपारी वर्तमान प्रधान के पुत्र ने ही दिया था।
विज्ञापन
आरोपी को 50 हजार रुपये देने और उसके छोटे भाई की पत्नी को पंचायत सहायक की नौकरी देने का लालच देकर घटना को अंजाम दिलाया गया था। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तार को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना पर गौर करें तो 30 सितंबर को अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी विनोद चौहान ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप था कि 29 सितंबर की रात विपक्षी शुभम चौहान, अभिषेक चौहान, रामसेवक चौहान, सुरेंद्र, हरेंद्र, विरेन्द्र, अभिषेक, धरमेंद्र, जयसिंह व चंदन द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उनके पिता एवं पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान को घर में आकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने शुभम चौहान व रामसेवक चौहान (वर्तमान प्रधान पति) को सोफीगढ़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने इसी मामले में सतिराम चौहान को आलमपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सतिराम चौहान की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व एक कारतूस को उसके घर में रखे भूसे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी सतिराम ने बताया कि (मृतक) पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान के घर से मेरे घर वालों का काफी अच्छा संबंध है, मैं श्रीराम चौहान प्रधान का विश्वसनीय आदमी रहा था। वर्तमान प्रधान रामसेवक चौहान व पूर्व प्रधान (मृतक) श्रीराम चौहान के मध्य प्रधानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी बीच वर्ष 2024 में पंचायत सहायक की भर्ती आई थी। जिसमे मेरे छोटे भाई की पत्नी का तीसरा स्थान था। जिसकी भर्ती ग्राम प्रधान के माध्यम से होना था। उसके भयो को पंचायत सहायक की नौकरी देने और 50 हजार रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद उसे असलहा व कारतूस देकर पूर्व प्रधान की हत्या कराई।