{"_id":"61d48eb44d04cd6f4b05a907","slug":"murder-case-revealed-in-24-hours-three-arrested-azamgarh-news-vns6316127113","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना के कोहडौरा गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गालीगलौज में मारपीट के बाद की गई थी गला दबाकर हत्या।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गंभीरपुर थाना के खराटी गांव निवासी रूपचंद चौहान ने तहरीर दी थी कि उसका भतीजा चंद्रशेखर साइकिल मिस्त्री था। एक जनवरी को वह मुहम्मदपुर बाजार गया था। सोमवार की सुबह उसकी लाश कोहडौरा गांव के सिवान से बरामद हुई। चौबीस घंटे के अंदर ही गंभीरपुर पुलिस ने हत्या में अजय खलखो निवासी जोन्हा थाना अंगड़ा जिला रांची झारखंड, मुकेश लकड़ा निवासी सिदरौल थाना ढांगड़टोली नामकून जिला रांची झारखंड व पिंटू बिहोर निवासी कोरीदेल्हो थाना सिमरिया जिला चतरा झारखंड को मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ईंट भट्ठे पर वे काम करते हैं। एक जनवरी को चंद्रशेखर भट्ठे पर आया और गालीगलौज देने लगा। जिस पर अजय ने लकड़ी के चइले से उस पर हमला कर दिया और जब वह गिर गया तो गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।