फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Munshi Premchand's birth anniversary celebrated, shed light on life

मुंशी प्रेमचंद की मनाई गई जयंती, जीवन पर डाला प्रकाश

Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Munshi Premchand's birth anniversary celebrated, shed light on life
आजमगढ़। रैदोपुर स्थित एक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 142वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को गोष्ठी हुई। जिसमें शामिल समस्त वक्ता उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कन्हैया लाल यादव ने कहा कि कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद अपनी लेखनी से आमलोगों के अंतर्मन को छूने, उनकी समस्याओं को मार्मिक रूप में चित्रित करने व समाज में प्रेम-भाई चारा स्थापित कराया। गरीबों, शोषितों के दर्द व उनके मन के मर्म को उपन्यास की पंक्तियों में पिरोया। उपन्यास को बेहद खास तबके की हिंदी से निकालकर आमलोगों की बोलचाल वाली भाषा बनाई। डा. रवींद्रनाथ राय ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद के लिखे उपन्यास आज भी युवाओं को मानवता व राष्ट्रभक्ति का पाठ सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद सामाजिक और आर्थिक विषमताओं को झेलते हुए दैनिक जीवन की तमाम दुश्वारियों को अपनी कहानियों में ढाला। उनके शब्दों का अनुसरण हो जाए तो शायद सारी विषमताएं समाप्त हो जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने की। उन्होंने प्रेमचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर महताब आलम, काम. राजेश, डा. बिंदु प्रजापति, अवधेश यादव व अनीस सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed