फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Munir Dada dead body found in village pond after 29 days in azamgarh

Azamgarh News: 29 दिन बाद गांव के पोखरे में मिला मुनीर दादा का शव, बिना पोस्टमार्टम किया गया दफन

Mon, 27 Jan 2025 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 Jan 2025 01:22 PM IST
सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले में 29 दिन बाद मुनीर दादा का शव पोखरे में मिला। शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। लापता होने के बाद पुलिस में शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
Munir Dada dead body found in village pond after 29 days in azamgarh
मुनीर दादा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर तकिया गांव निवासी मुनीर दादा का शव रविवार को गांव के पोखरे में 29 दिनों के बाद मिली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर पंचनामा बनवाकर गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला   
70 वर्षीय मुनीर दादा फूलपुर कोतवाली के हाजीपुर तकिया के निवासी थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। अंबारी क्षेत्र में वे मुनीर दादा के नाम से प्रसिद्ध थे। मुनीर दादा का लगाव बच्चों के साथ अधिक रहता था। 29 दिसंबर को मुनीर दादा अचानक लापता हो गए थे। 
विज्ञापन


इस संबंध में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी फूलपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। लापता होने के बाद से ही अंबारी क्षेत्र के लोग और परिजन उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इधर, रविवार को दोपहर में उनका शव हाजीपुर तकिया के पोखरे में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीर दादा की मौत की खबर सुनकर परिजन और क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुनीर दादा के शव को पंचनामा बनवाकर गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed