{"_id":"587ee9458e580dbf822d01c3541564ee","slug":"municipality-workers-returned-to-work-after-negotiations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत के बाद काम पर लौटे नगर पालिका कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातचीत के बाद काम पर लौटे नगर पालिका कर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर नपा कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इससे नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर ने शहरवासियों को परेशान किए रखा। कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरना देकर आवाज बुलंद की। हालांकि बुधवार को दोपहर पालिकाध्यक्ष और ईओ से हुई वार्ता के बाद नपा कर्मी काम पर लौट आए।
अपने संबोधन में स्वायत्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि अधिशासी अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों के पेंशन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। नपा अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल और ईओ ओमप्रकाश धरना स्थल पर पहुंचे।
जहां उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन, वेतन, वर्दी आदि मांगों को तत्काल मान लिया। इस पर कर्मचारियाें की हड़ताल खत्म हो गई। इस दौरान असलम खां, काशी वाल्मिकी, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवप्रकाश यादव, परवेज खां, सगीर, विजय कुमार कर्मचारी उपस्थित थे। ईआे ओमप्रकाश ने कहा कि कुछ कर्मचारी बिना कार्य ही पैसा लेना चाहते हैं जो में अपने रहते कभी नहीं होने दूंगा। वहीं महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह बाऊ ने कहा कि मांगे वार्ता के दौरान मान ली गई। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
उधर, नपाकर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी का आलम रहा।