फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Municipality of inattentiveness Life will be huge

नगर पालिका की बेपरवाही पड़ेगी जिंदगी पर भारी

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Municipality of inattentiveness Life will be huge
जर्जर भवन
जनपद में कई सरकारी सरकारी कार्यालय आज भी जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। जहां कार्य करते हुए कर्मचारियों को हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। वहीं नगर क्षेत्र में आज भी बहुत से लोग जर्जर भवनों में अपना आशियाना बनाए हुए हैं। अपने कर्तव्यों से बेपरवाह नगरपालिका आज तक नगर क्षेत्र के जर्जर भवनों का चिह्नीकरण भी नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन


जनपद स्थित जिला पूर्ति कार्यालय और खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग वर्षाें से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। लेकिन अभी तक भवन की मरम्मत के कोई उपाय नहीं किए गए जिसके कारण कर्मचारियों को हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। तहबरपुर विकास खंड परिसर में बना पशु चिकित्सा केंद्र जर्जर हो गया है। भवन के छत का प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहा है। अजमतगढ़ विकास खंड के पकवाइनार स्थित कृषि रक्षा इकाई का भवन जर्जर है।
विज्ञापन


भवन की छत से पानी टपकता है। इसकी दीवारें जगह से फट चुकी हैं। कर्मचारी जान हथेली पर रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। नगर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा अब तक जर्जर भवनों का चिन्हीकरण नहंीं किया जा सका है। नगर कोतवाली के सामने बंधे के पार जर्जर भवन, पुरानी कोतवाली दलालघाट रोड पर बनी धर्मशाला जर्जर हो चुकी है। धर्मशाला की रेलिंग और प्लास्टर आए दिन टूटकर सड़क पर गिरते रहते हैं। जिसके कारण आवागमन करने और अगल-बगल रहने वालों को हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में दर्जनों ऐसी इमारतें हैं, जिनमें लोग जान हथेली पर लेकर निवास करते हैं। इन भवनों का चिह्नीकरण करने के बजाए नगरपालिका लोगों के प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रहा है। जबकि पिछले दिनों हुई हल्की बारिश में ही जनपद के कई क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकान गिरने से जन-धन की हानि हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed