फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Municipality confiscated 25 kg polythene, fined 15 and a half thousand

नगर पालिका ने जब्त किया 25 किलोग्राम पालीथिन, साढ़े 15 हजार का जुर्माना वसूला

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipality confiscated 25 kg polythene, fined 15 and a half thousand
आजमगढ़। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथिन की बरामदगी के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका टीम के सड़क पर उतर जाने से ठेला-खोमचा वालों के साथ ही दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। केंद्र सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को लागू कराने की जिम्मेदारी नगरीय निकायों में नपा व नगर पंचायत प्रशासन की है। एक जुलाई से पूर्व ही जोरशोर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झोला भी नपा प्रशासन ने बांटा। इतना ही नहीं लोगों को पॉलिथिन का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलायी गई। फिर चार से छह दिन अभियान चला कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई और जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे उपयोग पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद नपा प्रशासन की टीम एक बार फिर जाग गई। ईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में नपा की टीम ने शहर में जगह-जगह अभियान चला कर सोमवार को कुल छह किग्रा पॉलिथिन जब्त किया तो वहीं साढ़े तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। ईओ ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। एक जुलाई से लगे प्रतिबंध के बाद से नपा ने अब तक कुल 25 किग्रा पॉलिथिन जब्त किया है तो वहीं साढ़े पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed