फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Municipal elections: the noise of campaigning stopped, voting tomorrow

निकाय चुनाव: थमा प्रचार का शोर, मतदान कल

Wed, 10 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: the noise of campaigning stopped, voting tomorrow
जिले की तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम प्रचार थम गया। आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। जुलूस, नुक्कड़ सभा, पदयात्रा व बाइक जुलूस निकालकर और डोर-टू-डोर संपर्क करके उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। विकास का वादा किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस बीच समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। यदि जनपद पर चुनावी आंकड़े पर गौर किया जाए तो जिले के 16 निकायों में तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत है। जिसमें नगर पालिका मुबारकपुर, आजमगढ़ व बिलरियागंज शामिल हैं। वहीं 13 नगर पंचायत जिसमें अतरौलिया, बूढ़नपुर, महराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, कटघर लालगंज, मेंहनगर, जहानागंज व मार्टीनगंज शामिल है। तीन नगर पालिका और 13 निकायों में अध्यक्ष पद पर 170 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 236 सभासद पदों के लिए 1146 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार प्रसार का अंतिम दिन रहा जिसमें सभी प्रत्याशियों ने रोड शो कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन


हैंडबिल से पट गई शहर की सड़कें
आजमगढ़। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का वादा करने वाले प्रत्याशी चुनाव जीतने से पहले ही शहर में गंदगी फैला रहे हैं। इसकी बानगी मुख्य चौक पर देखने को मिली। प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताक झोंक दी। इस बीच शहर को साफ-सुथरा रखने का वादा करने वाले सभी राजनैतिक दल और निर्दल के प्रत्याशियों की हैंडबिल शहर की सड़कों पर फेंकी गई थी। पूरी सड़क हैंडबिल से पटी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
457725 मतदाता करेंगे मतदान
आजमगढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। जिसमें कुल 4 57725 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह मतदाता तीन नगर पालिका के 30 अध्यक्ष व 414 सदस्य प्रत्याशियों, 13 नगर पंचायतों के 140 अध्यक्ष व 732 सदस्य उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed