फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar's property worth crores will be confiscated in Lucknow

लखनऊ में मुख्तार की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 06 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's property worth crores will be confiscated in Lucknow
आजमगढ़। मुख्तार अंसारी पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुख्तार पर आजमगढ़ में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। इसके चलते पुलिस उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर रही है। लखनऊ में उसकी एक संपत्ति का पता चल गया है, जिसे कुर्क करने के लिए आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने लखनऊ के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। करोड़ों की इस संपत्ति को माफिया मुख्तार से सर्किल रेट छुपा कर मात्र पांच लाख में एक व्यापारी से बैनामा लिया था।
विज्ञापन

मुख्तार के खिलाफ तरवां थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में विवेचक स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव है। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुख्तार के चल-अचल संपत्ति को चिह्नित करने में जुटे हुए है। इसी के तहत लखनऊ में 21 विधानसभा मार्ग एबट रोर्ड बर्फखाना हुसैनगंज में मुख्तार के पत्नी के नाम एक संपत्ति चिह्नित किया है। स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव के अनुसार उक्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये है। मुख्तार ने अपने भयभीत करके और सर्किल रेट छुपाते हुए एक व्यापारी से मात्र पांच लाख रुपये में अपनी पत्नी के नाम बैनामा लिया। इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एसपी ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मुख्तार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, लखनऊ में चिह्नित प्रापर्टी को जब्त करने के लिए डीएम लखनऊ को पत्र लिखा गया है। जल्द ही उक्त संपत्ति कुर्क की जाएगी। वहीं उसके अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित करने की कवायद में महकमा जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed