फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar's henchman Shyambabu Pasi's four wheeler seizure

मुख्तार के गुर्गे श्यामबाबू पासी की चार पहिया सीज

Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's henchman Shyambabu Pasi's four wheeler seizure
आजमगढ़। मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उसके गुर्गे श्यामबाबू पासी का वाहन पुलिस ने सीज कर दिया। इसके अलावा हरिकेश की बाइक को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्तार के खिलाफ जिले में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में शामिल श्यामबाबू पासी की संपत्तियों को चिह्नित करने के दौरान एक चार पहिया वाहन के बारे में जानकारी हुई। मुकदमे के विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि श्याम बाबू पासी वर्तमान में बुलंदशहर कारागार में है। साक्ष्यों के आधार पर उसने जरायम की कमाई से वर्ष 2018 में पत्नी के नाम से एक स्कार्पियो खरीदी थी, जो मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली में है। इसका खुलासा तब हुआ जब दो जून को श्यामबाबू पासी का बड़ा भाई सोहन पासी जमानत पर छूटा और उसी स्कार्पियों से घर जाने लगा। स्वाट टीम ने वाहन को चिरैयाकोट क्षेत्र में कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस वाहन को सीज कर दिया। प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा हरिकेश ने जेल से छूटने के बाद एक बाइक खरीदी थी। उसे भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्तार पर दर्ज गैगेस्टर के मामले में शामिल श्याम बाबू पासी की स्कार्पियों के साथ ही एक अन्य अपराधी हरिकेश की बाइक सीज करने की कवायद की गई है। स्कार्पियों की कीमत साढ़े आठ लाख व बाइक की साठ हजार आंकी गई है।- सुधीर कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed