{"_id":"60746e568ebc3edbef0a98fc","slug":"mukhtar-s-appearance-in-azamgarh-on-april-22-the-gangster-court-issued-a-directive-to-banda-jail-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मुख्तार की पेशी 22 अप्रैल को, गैगेस्टर कोर्ट ने बांदा जेल अधीक्षक को जारी किया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में मुख्तार की पेशी 22 अप्रैल को, गैगेस्टर कोर्ट ने बांदा जेल अधीक्षक को जारी किया निर्देश
Mon, 12 Apr 2021 09:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : अमर उजाला
माफिया मुख्तार अंसारी की आजमगढ़ में पेशी 22 अप्रैल को होनी है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट ने इस बाबत जेल अधीक्षक बांदा को निर्धारित तिथि पर कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पेशी पर लाने का निर्देश जारी किया है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले के तरवां थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गैंगेस्टर कोर्ट में मुख्तार की पेशी के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहे थे। पंजाब के रूपनगर जेल में बंद होने के दौरान भी गैंगेस्टर कोर्ट ने पेशी के लिए नोटिस वहां जेल अधीक्षक को भेजा था, लेकिन मेडिकल लगा कर मुख्तार पेशी से बचता रहा। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में लाया गया।
इसके बाद से ही जिले के गैंगेस्टर कोर्ट में उसकी पेशी की कवायद में शुरू हो गई। इसी के तहत अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैगेस्टर कोर्ट अनिल कुमार वर्मा ने सोमवार को मुख्तार अंसारी की पेशी के लिए डेट निश्चित करते हुए बांदा जेल अधीक्षक को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक बांदा को निर्देशित किया है कि तरवां थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में मुख्तार की रिमांड के लिए अर्जी लगी है। मुख्तार अंसारी को 22 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।