{"_id":"62473048db8c3118e2498876","slug":"mukhtar-s-aide-shahzama-s-assets-worth-rs-1-84-crore-will-be-attached-azamgarh-news-vns646105164","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमा की 1.84 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमा की 1.84 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में गैंगस्टर के निरुद्ध अपराधियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। इसके तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी शाहजमा नैय्यर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : फाइल
विस्तार
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमा नैय्यर की 1.84 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का शुक्रवार को आजमगढ़ डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
गैंगस्टर के निरुद्ध अपराधियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। इसके तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी शाहजमा नैय्यर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बरदह थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी शाहजमा नैय्यर की संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने शाहजमा की ग्राम बेलऊ में 14 लाख 42 हजार100 रुपये की जमीन, ग्राम मुहम्मदपुर फेटी में 23 लाख 95 हजार 400 रुपये तथा ग्राम मुहम्मदपुर फेटी में 1 करोड़ 45 लाख 67 हजार के दो मंजिला मकान को कुर्क कर जब्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शाहजमा के दो मकान हो चुके हैं कुर्क
इसके पूर्व भी शाहजमा के दो मकानों को पुलिस कुर्क कर चुकी है। उसका बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपये था। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शाहजमा नैय्यर1990 से अपराध की दुनिया में है और वह मुख्तार गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन
Trending Videos
उस पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे गंभीर अपराध करने के संबंध में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की विवेचना में पता चला कि अभियुक्त द्वारा समाज में भय पैदा कर कीमती संपत्तियां अर्जित की हैं।