{"_id":"661baefef908f3a26303790e","slug":"mukhtar-ansari-shooter-arrested-with-ganja-in-azamgarh-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के शूटर को पुलिस ने दबोचा: गांजे के साथ पकड़ा गया बदमाश, हत्या- लूट व गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 10 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के शूटर को पुलिस ने दबोचा: गांजे के साथ पकड़ा गया बदमाश, हत्या- लूट व गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 10 मुकदमे
Sun, 14 Apr 2024 03:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:56 PM IST
सार
आजमगढ़ पुलिस के हत्थे मुख्तार अंसारी का शूटर चढ़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बदमाश के खिलाफ हत्या, लूट व गैंगस्टर एक्ट में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी सोहन पासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले की सिधारी थाना पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शूटर रहे अपराधी को बैठौली पुलिया के पास से गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधी पर हत्या, लूट, गैंगस्टर समेत दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 1.750 किग्रा गाजा बरामद किया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शनिवार को सिधारी थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। इसी दौरान बैठौली पुलिया के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिसके पास से 1.750 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन पासी निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर बताया। सोहन पासी मुख्तार अंसारी का शूटर था और तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में हुए मजदूर हत्याकांड में भी शामिल था।
मुख्तार के साथ बतौर शूटर सोहन पासी समेत कुल 9 अभियुक्त मजदूर हत्याकांड व गैंगस्टर में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोहन पासी पर पहले से हत्या, लूट व गैंगस्टर समेत कुल दस मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।