{"_id":"64ef9692d36b23d99e04af08","slug":"mukhtar-and-ramakant-produced-before-vc-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3551-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुख्तार व रमाकांत की वीसी से हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुख्तार व रमाकांत की वीसी से हुई पेशी
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बुधवार को एक-एक मामलों में वीसी से न्यायालय में पेश हुए। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने अगली तारीख दे दी।
तरवां थाना के ऐराकला गांव में हुए मजदूर हत्याकांड में मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर लगा है। इस मामले में सुनवाई के लिए एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में बुधवार को तारीख थी। इसमें मुख्तार बांदा जेल से वीसी के जरिये कोर्ट में पेश हुआ।
उधर, सपा विधायक रमाकांत यादव की तहबरपुर थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में फतेहगढ़ जेल से वीसी के जरिए पेश हुआ। बुधवार को बार कौंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिसके चलते उनके मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। मुख्तार को 11 सितंबर तो रमाकांत को छह सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए तय की गई।