फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukherjee's life is a symbol of national service: Krishn Bihari

मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा का प्रतीक : कृष्ण बिहारी

Sat, 04 Jul 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mukherjee's life is a symbol of national service: Krishn Bihari
अतरौलिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य पदा​धिकारी। संवा
अतरौलिया। भाजपा लालगंज की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को बांसगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन

इसमें नेताओं ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी पार्टी की कार्यशैली का आधार हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, आशुतोष राय, श्रीकृष्ण पाल, आजाद अरिमर्दन, अरुणकांत यादव, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed