फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mubarakpur Resonates with Naatiya Kalaam; Gausia Procession Taken Out

Azamgarh News: नातिया कलाम से गूंजा मुबारकपुर, निकला गौसिया जुलूस

Fri, 25 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur Resonates with Naatiya Kalaam; Gausia Procession Taken Out
मुबारकपुर में जुलूस गौसिया में शामिल अंजुमन कलाम नात पाक व मन्कबत का नजराना पेश करते हुए। संवाद
मदरसा इस्लामिया अशरफिया एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गौस पाक हजरत अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में 30वां सालाना जुलूस-ए-गौसिया अकीदत और एहतेराम के साथ निकाला गया। जुलूस में दर्जनभर अंजुमनों ने शामिल होकर नातिया कलाम और मनकबत का नजराना पेश किया।
विज्ञापन

अरबी कैलेंडर के अनुसार रबीउस्सानी की 11वीं तारीख को ग्यारहवीं शरीफ मनाई जाती है। इसी क्रम में मदरसा इस्लामिया अशरफिया परिसर से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस नगर के कदीमी रास्तों से गुजरते हुए पुनः मदरसा परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में अंजुमन फैज-ए-आम पुरा रानी, अंजुमन बाग-ए-रसूल पुरा रानी, अंजुमन अजीजिया पुरा सोफी, अंजुमन इजहार-ए-हुसैनी पुरा रानी, अंजुमन नवाए हक इस्लामपुरा, अंजुमन बाग-ए-इरम नेवादा, अंजुमन अजीजुल इस्लाम अजीज नगर, अंजुमन मजहरे हक अली नगर, अंजुमन गुलशने रजा नेवादा और अंजुमन तंजीमिया नेवादा के सदस्यों ने नातिया कलाम व मनकबत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कैसर जावेद ने और संचालन रईस अहमद नेयाजी ने किया। इस दौरान अब्दुल्ला अलाउद्दीन, शिक्षक अरमान अहमद खान, महमूद अख्तर नोमानी, गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed