फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP Inter College captured the title

Azamgarh News: एमपी इंटर काॅलेज ने खिताब पर जमाया कब्जा

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP Inter College captured the title
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित जनपद स्तरीय अंतर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल में एपी इंटर काॅलेज ने खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मार्डन पंकज इंटर काॅलेज बनाम मुबारकपुर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें मार्डन पंकज इंटर काॅलेज ने मुबारकपुर पब्लिक स्कूल को 23-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच जय हिन्द प्रशिक्षण संस्थान बनाम एमपी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। एमपी इंटर कालेज ने जय हिन्द प्रशिक्षण संस्थान को 17-08 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच मार्डन पंकज स्कूल डोडोपुर बनाम एमपी इंटर काॅलेज के बीच खेला गया जिसमें एमपी इंटर काॅलेज ने मार्डन पंकज स्कूल डोडोपुर को 23-11 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी एके पांडेय, माया प्रसाद राय, भूपेंद्रवीर सिंह, एहसान अहमद, संतीत बेरा, मो. इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed