फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother-in-law and husband arrested for dowry murder

दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर व पति गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and husband arrested for dowry murder
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर व पति को अक्षयबर नगर के पास से करीब 12.20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालजीत पासी पुत्र फिरतू पासी निवासी ग्राम बरामदपट्टी थाना गंभीरपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी लड़की की शादी 15 जून वर्ष 2020 को ग्राम भदसारी में दलजीत सरोज के लड़के बाले लखंदर के साथ हुई थी। उनकी लड़की को 10 माह का एक बच्चा भी है। आरोप लगाया कि उनकी लड़की को दलजीत सरोज व बाले लखंदर (पति) और शारदा (सास) आए दिन दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। ससुराली जन की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पांच अक्टूबर को समय 11 बजे उनकी लड़की जहरीला पदार्थ खा ली और तबीयत खराब हो गई। जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, ईलाज के दौरान डाक्टर द्वारा छह अक्टूबर को दो बजे रात को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed