फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother dies by train, daughter survives narrowly

ट्रेन से कटकर मां की मौत, बेटी बाल-बाल बची

Fri, 20 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother dies by train, daughter survives narrowly
सरायमीर। संजरपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह शाहगंज- बलिया पैसेंजर ट्रेन के आगे एक महिला अपने चार साल की बेटी के साथ कूद गई। इस दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। बताया जाता है कि महिला दिमागी रूप से बीमार थी। घटना के बाद सरायमीर और जीआरपी थाने के बीच सीमा विवाद हो गया। हालांकि परिवार के लोग महिला की लाश घर लेकर चले गए और उसके पति के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रानी (25) पत्नी दीनदयाल प्रजापति निजामाबाद थाने के कुजियारी गांव की थी। रानी का मायका अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के खालिसपुर गांव में था। करीब छह वर्ष पूर्व रानी की शादी दीनदयाल के साथ हुई थी। इस दौरान वह एक बच्ची की मां बनी थी। उसकी बेटी रिया (4) साल की है। रानी का पति बंगलूरू में नौकरी करता है। रानी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और उसका इलाज चल रहा था। तबियत ठीक होने पर पति बंगलूरू चला गया। जबकि रानी अपनी बेटी रिया के साथ घर पर रहती थी। शुक्रवार की सुबह उसने अपनी जेठानी अनिता देवी को बताया कि दवा लेने के लिए संजरपुर बाजार जा रही। इस दौरान वह बाजार न जाकर संजरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन से कुछ दूर आगे ट्रैक पर शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गई। इस दौरान रानी घायल हो गई। जबकि उसकी बेटी बाल-बाल गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और रानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रानी की मौत के बाद परिवार के लोग लाश लेकर घर चले गए। सूचना देने पर सरायमीर थाने ने जीआरपी और जीआरपी ने सरायमीर थाने पर संपर्क करने को कहा। ऐसे में परिवार के लोग रानी की लाश रखकर उसके पति के आने का इंतजार कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed