फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother devotee ecstatic vision of Katyayani

मां कात्यायनी के दर्शन कर भक्त भावविभोर

Mon, 19 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 19 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother devotee ecstatic vision of Katyayani
शारदीय नवरात्र के छठें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां का दर्शन कर भक्तों ने अपने आप को धन्य किया।  महराजगंज क्षेत्र के मंदरेपुर गांव स्थित मां कात्यायनी देवी के मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटा-घडिय़ाल की आवाज और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


 जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। चौक स्थित दक्षिणमुखी मां देवी के मंदिर, बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर, कोलघाट स्थित दुर्गा मंदिर, कालीचौरा, रैदोपुर सहित अन्य देवी मंदिर में सुबह भक्तों ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन


गोरिया बाजार : महराजगंज विकास खंड के मंदरेपुर गांव स्थित मां कात्यायनी देवी के मंदिर में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सदियों से यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मां कात्यायनी के दरबार में मांगी कई हर मुराद अवश्य पूरी होती है। शादी विवाह आदि शुभ अवसर के बाद क्षेत्र के लोग यहां आकर मां को कड़ाही चढ़ाते हैं। नवरात्र में मंदिर श्रद्धालुओं से भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामाबाद : शीतला धाम मंदिर में सुबह शाम चल रहे भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का रेला उमडने लगा। लोगों ने विधि-विधान से मां की पूजा की। पल्हना : बाजार स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर अस्थावानों ने हाजिरी लगाई और मां का दर्शन का अपने को धन्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed