फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother daily locked daughter's room at night

रात को बेटी के कमरे में लगा देती थी ताला

Mon, 07 Oct 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mother daily locked daughter's room at night
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवां गांव में शनिवार की रात हुई मां-बेटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आजमगढ़ और गाजीपुर दोनों जिलों की पुलिस लगी हुई है। सोमवार की देर शाम तक पुलिस के हाथ इस मामले में खाली थे। दोनों ही जिले की पुलिस यह जानने के प्रयास में जुटी रही कि आखिर क्या किस कारण से मां अपनी बेटी को रात के समय ताला बंद कर रखती थी।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवां गांव निवासी नुरूल बेगम घर पर अपने बच्चों के साथ रहती थी। जबकि उसका पति निसार अहमद खाड़ी देश में रहकर नौकरी करता है। रविवार की सुबह नुरूल की लाश उसके घर के पास धान के खेत में पड़ी थी। जबकि सोलह वर्षीय बेटी गजला की लाश घर से थोड़े दूर गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र में पड़ी मिली। दोनों की हत्या पानी में डूबोकर की गई थी। नुरूल की लाश मेहनाजपुर थाने की पुलिस कब्जे में ले ली। जबकि गजाला की लाश सादात थाने की पुलिस ले ली। मां-बेटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटे सीओ लालगंज अजय यादव के मुताबिक आसपास के लोगों के जरिए पता चला कि गजाला की किसी लड़के से दोस्ती थी। इस बात के लेकर घर में विवाद हुआ था। इस घटना के बाद से ही नुरूल अपनी बेटी को रात के समय कमरे में बंद कर देती थी। सीओ ने बताया कि पुलिस इसी सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि आखिर वह लड़का कौन था। उक्त युवक के विषय में जानकारी मिलने के बाद ना केवल पुलिस का काम आसान हो जाएगा, बल्कि गुत्थी सुलझाने में भी मददगार साबित होगा। सीओ ने बताया कि इसी बिंदु पर दोनों जिलों की पुलिस गहनता से काम कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed