{"_id":"68320c9c491454a599098627","slug":"mother-and-child-died-after-delivery-relatives-protested-by-keeping-the-dead-bodies-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-131967-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पुलिस का वर्जन आएगा
- चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप, करीब तीन घंटे बाद मामला हो सका शांत
फोटो संख्या-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार स्थित एक क्लीनिक में शनिवार सुबह प्रसव के बाद एक नवजात शिशु और उसकी मां की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाया और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी गुंजा यादव (24) पत्नी बृजेश यादव मायके में थीं। सुबह करीब छह बजे प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें क्लीनिक में भर्ती किया गया। सुबह 9.30 बजे उन्होंने मृत शिशु को जन्म दिया। कुछ घंटे बाद गुंजा की भी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से यह हादसा हुआ। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही लोहरा चौकी प्रभारी प्रमोद यादव व मुबारकपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
मेरे यहां सुबह में एक गुंजा नाम की मरीज आई थीं। उसे हमने भर्ती कर प्रसव कराया तो बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। प्रसव के कुछ ही देर बाद महिला ने बताया कि उसे घबराहट हो रही है। मैंने बीपी चेक किया तो सब सही था, लेकिन शरीर उसका ठंडा पड़ रहा था। परिजनों को मैंने बुलाया और हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जब मरीज यहां से गई तो वह जिंदा थी। वह रास्ते में मरी या किसी अस्पताल में मुझे नहीं पता। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर गए वहां से फिर वह शव लेकर हमारे अस्पताल पर पहुंचे। पुलिस ने सुलह-समझौते के बाद मामला शांत करा दिया।- डॉ. तैैयब, चिकित्सक, एनएम क्लीनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
- चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप, करीब तीन घंटे बाद मामला हो सका शांत
फोटो संख्या