फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Most of the shops remained open even on the day of weekly closure

साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुली रही ज्यादातर दुकानें

Sat, 17 Jul 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Most of the shops remained open even on the day of weekly closure
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए दुकानों को खोलने का आदेश तो दिया गया। लेकिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी को बरकरार रखा गया। लेकिन शनिवार को नगर क्षेत्र की ज्यादातर दुकानें खुली मिलीं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने जहां अभी तक शनिवार और रविवार की बंदी को बरकरार रखा है। वहीं अन्य दिनों में कोविड गाइड लाइन का पालन किए जाने का आदेश अब भी लागू है। इसके बावजूद शनिवार को धड़ल्ले से लोग दुकानों को खोलकर आदेश का उल्लंघन कर रहे है। सिधारी, रैदोपुर, हर्रा की चुंगी और चौक पर कुछ दुकानें तो पूरी तरह से खुली रहीं। कुछ लोग आधा सटर गिराकर ग्राहक के इंतजार में दुकान के बाहर बैठे रहते हैं। सरकार के निर्देश का जहां दुकानदार उलघंन कर रहे हैं, वहीं बाजार में भीड़ बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जिसके कारण कोरोना के बढने का खतरा बना रहता है। कोरोना को लेकर सरकार अभी तक सतर्क है। इसकी तीसरी लहर का आना अभी बाकी है। जिसको लेकर सरकार बार-बार लोगों को सचेत कर रही है। इसके बावजूद भी लोग सरकार के आदेश को अनदेखा करते हुए लोग शनिवार को दुकानों को खोलने से बाज नहीं आ रहे है। यह भी देखा गया है कि आम दिनों में जब दुकानें खुली रहती है तो अधिकतर दुकानदार न तो दुकान पर सैनिटाइजर रखते हैं और न खुद मास्क लगाते और न ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि अगर दुकानदारों द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed