फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than five people will not walk with the candidate in the campaign

प्रचार में प्रत्याशी के साथ नहीं घूमेंगे पांच से अधिक लोग

Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
More than five people will not walk with the candidate in the campaign
नेहरु हाल में चुनाव पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नेहरू हाल सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। दो चरणों में संपन्न हुए प्रशिक्षण में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस बार जनपद में पंचायत चुनाव एक चरण में होगा, इसलिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। सभी बूथों पर 200 मीटर की लाइन चूने से चिन्हित करा लें। इसके अंदर कोई भी व्यक्ति प्रचार-प्रसार न करने पाए तथा जो भी व्यक्ति मतदान के लाइन में लगा है उससे कोविड के गाइडलाइन के अनुसार दो गज की दूरी का पालन कराना आपकी जिम्मेदारी है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के संपर्क में रहेंगे। एक ऐप लांच किया गया है, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाइल नंबर फीड रहेगा, जिसमें एक क्लिक पर सभी का नंबर आ जाएगा। हर न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरे जनपद में कुल 278 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 44 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो पूरे चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएंगे। चुनाव के दौरान ग्रामों में प्रचार करने के लिए प्रत्याशी के साथ पांच से अधिक लोग नहीं जाएंगे। सभी लोग मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे, किसी भी तरह की भीड़ एकत्रित नही करेंगे। यदि कोई नाटक या नुक्कड़ नाटक करना है तो उसकी अनुमति लेंगे और वहॉ भी कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे। यदि कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया जाता है तो एपीडेमिक एक्ट के तहत संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन करेंगे। एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के ऊपर है। चुनाव से पूर्व अपने संबंधित क्षेत्र में स्थापित बूथों पर भ्रमण कर लें और अराजक तत्वों का चिन्हित भी कर लें। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उस पर कार्रवाई करें। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल, समस्त एसडीएम, इंजीनियर कुलभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed