{"_id":"690b9f315729429cb20f1c44","slug":"more-than-a-dozen-people-were-injured-in-a-head-on-collision-between-a-motorcycle-and-an-auto-rickshaw-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-140231-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बाइक और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बाइक और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा घायल
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित ऊंटनी पुरवा के पास मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेंहनगर–कम्हरिया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बाइक और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पीजीआई चक्रपानपुर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालपुर खरैला गांव निवासी कुछ परिजन गोपालपुर पट्टी गांव स्थित अपनी बेटी के घर आ रहे थे। उनके दामाद छांगुर पासवान (ट्रक ड्राइवर) की मौत हो गई थी। वह लोग बेटी और उसके परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ऊंटनी पुरवा के पास सामने से आ रही बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना में बलिकरन पासवान (78 वर्ष), जयकरन (72 वर्ष), गीता (42 वर्ष), मीता (36 वर्ष), प्रेमा (45 वर्ष), रेनू (38 वर्ष), चंदा (42 वर्ष), राप्ती देवी (50 वर्ष) के साथ ही ऑटो चालक मनोज सरोज 26, मोनू 45 और विजय 42 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, बाइक सवार चंदन (28 वर्ष) और अंजनी (35 वर्ष) को खरिहानी बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अंजनी को घर भेज दिया गया, जबकि चंदन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि गोपालपुर पट्टी गांव निवासी छांगुर पासवान 20 वर्ष पूर्व गेहूं की मड़ाई करते समय बायां हाथ कट गया था इसके बावजूद वह दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्य करते थे। सोमवार को कानपुर में ट्रक लोड कराते समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवार देर रात उनका शव गांव आने वाला था। छांगुर की मौत की सूचना पर उनके ससुराल पक्ष के परिजन बेटी के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया। छांगुर की मौत से जहां उनके घर में कोहराम मचा है, वहीं ससुराल पक्ष के कई लोगों के सड़क हादसे में घायल होने की खबर ने दुख को और बढ़ा दिया है। मृतक की पत्नी विंदू, दो बेटे और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो रिक्शा व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।