फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 50% of the patients who reached the health fair were suffering from cold and fever

Azamgarh News: आरोग्य मेले में पहुंचे 50% से अधिक मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित

Mon, 05 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
More than 50% of the patients who reached the health fair were suffering from cold and fever
बलरामपुर। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन इस बार जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित मेले में 3426 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज शामिल रहे।
सरकार की मंशा है कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ताकि लोगों को ज्यादा दूर नहीं भटकना पड़े। इसी क्रम में शासन की ओर से हर स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को जिले के सभी 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए 110 डॉक्टरों और 398 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 1482 पुरुष, 1420 महिलाएं और 524 बच्चों ने पंजीकरण कराया। सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक सलाह और दवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed