फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 400 workers will gather in the ABVP provincial session

एबवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में जुटेंगे 400 से अधिक कार्यकर्ता

Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
More than 400 workers will gather in the ABVP provincial session
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 60वां प्रांतीय अधिवेशन रविवार से नगर के बेलइसा क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन कालेज परिसर में होगा। इस अधिवेशन में गोरक्ष प्रांत के 11 जनपदों से 400 कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। अधिवेशन में सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन होगा। उक्त बातें शनिवार को डाक बंगला परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान स्वागताध्यक्ष डा. पीयूष सिंह यादव और एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सात मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को संपन्न होगा। सात मार्च को प्रदेश अभ्यास वर्ग से इसकी शुरूआत होगी। जिसमें वर्ष भर के क्रिया कलाप, कार्यक्रम और अन्य कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सात मार्च से नौ मार्च तक चलने वाले अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं के बौद्घिक और वैचारिक अधिष्ठान के लिए विभिन्न प्रकार के सत्रों का संचालन किया जाएगा। इस सत्र का संचालन एबीवीपी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी होगी। 10 मार्च की सुबह प्रदेश अधिवेशन का शुभारंभ होगा। जिसमें अखिल भारतीय संत सभा के महामंत्री पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी का मार्ग दर्शन युवाओं को मिलेगा। अधिवेशन में एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष मंजुला सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साक्षी सिंह, जिला संयोजक संदीप गौड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed