फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 350 crore business done on Dhanteras

धनतेरस पर 350 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than 350 crore business done on Dhanteras
धनतेरस के अवसर पर एस्प्रा में आभूषणों की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 27 वर्ष बाद दो दिन पड़े धनतेरस पर्व पर बाजार झूम उठा। बाजार में खदीरारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले में लगभग 350 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में चहल-पहल रही। आटो बाजार में सुबह से ही लोग शटर खुलने का इंतजार करते नजर आए। शनिवार को धनतेरस के पहले दिन जहां आटो बाजार ठंडा रहा वहीं रविवार को धनतेरस के दूसरे दिन खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। ऐसे में खरीदारी 350 करोड़ से ऊपर पहुंच गई। आमतौर पर 10 बजे से खुलने वाले दुकानों और शोरूम के शटर सुबह आठ बजे से ही साज-सज्जा के साथ खुल गए। शटर खुलते ही इन दुकानों पर ग्राहकों का रेला उमड़ पड़ा। शहर के स्टील कारोबार, सराफा, गणेश लक्ष्मी मूर्ति व पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी-भीड़ रही। तो वहीं आटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टरों के शोरूमों पर सुबह से ही बुकिंग की हुई गाड़िय़ों को लेने के लिए ग्राहक पहुंचने लगे। लोगों ने जमीनों की भी खरीदारी की और शुभ मूहुर्त देखकर रजिस्ट्री कराई। धनतेरस की खरीदारी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। कोरोना काल में दो वर्षों से कारोबार प्रभावित चल रहा था लेकिन इस बार अपेक्षा से अधिक हुए व्यवसाय को देख कारोबारियों के चेहरे चहके नजर आए। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट आइटम सहित ग्राहकों केे लिए आफरों की बारिश कर दिया। शोरूम से लेकर दुकानदारों, मार्ट आदि पर हर तरह के आफरों को देख ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के चलते नगर के बड़ादेव से लेकर पहाड़पुर तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस कर्मी जाम को खत्म कराने के प्रयास में लगे रहे। धनतेरस पर सबसे अधिक उछाल आटो मोबाइल्स सेक्टर में रहा। बाइक, आटो रिक्शा, स्कूटी, कार, ट्रक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर आदि की लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई। ऐसी कोई एजेंसी नहीं रही जिस पर ग्राहकों की भीड़ न हो। सबसे ज्यादा भीड़ हरवंशपुर स्थित काशीनाथ जालान हीरो एजेंसी पर रही। प्रोपराइटर भोलानाथ जालान ने बताया कि इस बार जनपद में लगभग 80 करोड़ की बाइकें बिक गई होंगी। इसके अलावा कार, आटो, ई-रिक्शा, ट्रक, बस आदि की बिक्री जमकर हुई। वहीं आइडियल मार्केटिंग कंपनी के प्रोपराइटर एसके सत्येन ने बताया कि बाजार हर बार तक की तरह नहीं रहा। शनिवार के दिन ग्राहकों ने जहां आटो खरीदने से परहेज किया वहीं रविवार को ग्राहक आए और खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed