फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 300 died due to corona only in medical college

कोरोना से सिर्फ मेडिकल कॉलेज में हुई 300 से अधिक की मौत

Tue, 22 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
More than 300 died due to corona only in medical college
आजमगढ़। कोरोना से जिले में कितने लोगों की मौत हुई, इसका विवरण न तो स्वास्थ्य विभाग के पास है और न ही जन्म-मृत्यु पंजीयन करने वाले विभाग के पास। मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भी काफी अंतर है। अकेले मेडिकल कालेज 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में महामारी मेें 225 लोग ही काल कवलित हुए।
विज्ञापन

कोविड के ज्यादा मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में हुआ। उनमें से सबको विभाग बिना पुष्टि के ही स्वस्थ घोषित करता रहा। यह जानने की जरूर नहीं समझी गई कि उनमें से कौन जिंदा है और किसकी मौत हो गई। होम आइसोलेशन ही नहीं निजी कोविड अस्पतालों में हुई मौतों का विवरण भी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ज्यादातर मृत्यु प्रमाण पत्र डाक्टरों ने कोविड का जिक्र तक नहीं किया है। सरकार ने न्यायालय में दिए गए हलफनामें में कहा गया है कि कोरोना से मौत के बाद जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में यदि कोविड-19 का जिक्र नहीं किया गया है तो ऐसी चूक करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग जिले में 225 लोगों की मृत्यु का कारण कोविड बता रहा है जबकि अकेले मेडिकल कालेज में ही 300 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने की है।
विज्ञापन

दो सरकारी व चार प्राइवेट अस्पताल बने थे कोविड हस्पिटल
आजमगढ़। कोविड के मरीजों के इलाज के लिए जिले में दो सरकारी व चार निजी अस्पतालों को अधिकृत किया गया था। इसमें मेडिकल कालेज, 100 शैय्या अतरौलिया अस्पताल के अलावा निजी क्षेत्र के लाइफ लाइन, रमा हास्पिटल, वेदांता व सहज अस्पताल शामिल थे। हर अस्पताल में कोविड रोगियों की मौत हुई लेकिन राजकीय मेडिकल कालेज और लाइफ लाइन अस्पताल के अलावा किसी ने मरने वालों का विवरण नहीं जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो पोर्टल पर चढ़ा है वहीं जानकारी विभाग उपलब्ध करा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में हुई मौत का डाटा एकत्र कराया जा रहा है। जल्द ही सभी के रिकार्ड जोड़कर सही डाटा विभाग उपलब्ध करा देगा।-डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed