फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moral education will lead to all-round development of children: Bhagwan Bhai

नैतिक शिक्षा से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : भगवान भाई

Tue, 09 Dec 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Moral education will lead to all-round development of children: Bhagwan Bhai
04 जनता इंटर कॉलेज अंबारी में कार्यक्रम को संबो​धित करते प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वव
अंबारी। जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नैतिक शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण है, असत्य से सत्य की ओर, बंधन से मुक्ति की ओर ले जाना। भौतिक शिक्षा जहां जीवन में सुविधाएं बढ़ाती है, वहीं नैतिक शिक्षा मनुष्य के व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करती है। इस दौरान भगवान भाई ने मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन

भगवान भाई ने कहा कि आज समाज में मूल्यों की कमी ही अधिकांश समस्याओं का कारण है। परोपकार, सेवा-भाव, त्याग, सहनशीलता, पवित्रता, नम्रता, धैर्य, सत्यता और ईमानदारी जैसे गुण जब तक जीवन में नहीं आते, तब तक शिक्षा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक बीज है और जीवन एक वृक्ष-जब तक वृक्ष पर गुण रूपी फल नहीं आते, तब तक शिक्षा सार्थक नहीं होती। कार्यक्रम में सीनियर शिक्षक राम सकल यादव ने कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव में जीवन अंधकारमय हो जाता है और समाज कुरीतियों, व्यसन तथा अधोगति की ओर बढ़ता है। अंत में प्रिंसिपल हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संतोष भाई, सोमनाथ, श्याम नारायण, रामविलास, दयाराम, रामनजर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed