{"_id":"5ecaa1c68ebc3e90896a281d","slug":"moon-seen-and-eid-tomorrow-azamgarh-news-vns5265582167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का हुआ दीदार, ईद कल, सुबह छह से 11 बजे के बीच घर में अदा होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का हुआ दीदार, ईद कल, सुबह छह से 11 बजे के बीच घर में अदा होगी नमाज
विज्ञापन
ईद की तैयारियों को लेकर तकिया पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंद का चांद रविवार की देर शाम नजर आ गया। आजमगढ़ में सोमवार को ईंद होगी और ईद की नमाज लोग घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए पढ़ेंगे। इसके साथ ही घर-घर कोरोना संक्रमण से मुक्ति को लेकर दुआ भी पढ़ी जाएगी।
चांद के दीदार को लेकर रोजेदार शाम से ही घरों की छतो पर जुटे हुए थे। चांद का दीदार होते ही लोगों ने हाथ उठा का दुआ मांगी। रविवार को चांद रात होने के चलते हर घर ईद की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। जरूरी सामनों की खरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोग बाजार का चक्कर लगा रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी धार्मिक स्थल पर सामुहिक रूप से प्रार्थना व नमाज मना है।
जिले में इसका पूरी तरह से अनुपालन हो रहा है। मंदिरों व मस्जिदों के दरवाजे समूह के लिए बंद है। रमजान माह में लोग नमाज, तराबीह व जुमे की नमाज के साथ ही आखिरी जुमे को अलविदा जुमे की नमाज भी घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ा। अब ईद की नमाज भी सोमवार की सुबह घरों पर ही पढ़ी जाएगी। शहर इमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी ने बताया कि ईद की नमाज के लिए सुबह छह बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित है। इस बीच लोग घरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए ईद की नमाज के बाद दुआ भी पढ़े, ताकि इस महामारी से जल्द से जल्द निजात मिल सके। इसके साथ ही ईद की मुबारकबाद मोबाइल फोन आदि के माध्यम से दें अथवा दूरी बना कर ईद मुबारक कहें।