फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Money was demanded from the man by calling SP office in azamgarh

Azamgarh News: 'हैलो... मैं एसपी ऑफिस से बोल रहा हूं...' कार्रवाई करने के नाम पर युवक से मांगे गए रुपये; फिर

Fri, 03 May 2024 08:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 08:52 PM IST
सार

Azamgarh News: पीड़ित मनोज ने अहरौला थाने पहुंच कर दो माबाइल नंबरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
Money was demanded from the man by calling SP office in azamgarh
SP Office Azamgarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसपी आफिस से बोल रहा है। इसके बाद कहा कि तुमने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उस मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स भेजनी होगी। जिसके लिए गूगल-पे या फोन-पे पर जल्द तीन हजार भेज दो।

विज्ञापन


पीड़ित ने जब इसकी जानकारी की तो ऐसा कोई कॉल एसपी आफिस से जाने से इंकार किया गया। पीड़ित ने अज्ञात मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया। 

अहरौला के बस्ती भुजवल गांव निवासी मनोज कुमार ने 29 अप्रैल को थाने में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के अगले दिन 30 अप्रैल को उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। काल करने वाले ने कहा कि वह एसपी आफिस से बोल रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि तुमने अहरौला  थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तो मनोज ने हां में जवाब दिया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि इस मामले में तुम आरोपियों की गिरफ्तारी चाहते हो। तो भी मनोज ने हां में जवाब दिया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि जिस नंबर से कॉल गया है, उस नंबर पर तीन हजार रुपये भेज दो ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ऑफिस के नाम पर पैसा मांगे जाने पर मनोज अचंभित हुआ। उसने एसपी कार्यालय फोन कर इस बात की जानकारी करनी चाही तो वहां से बताया गया कि ऐसा कोई काल यहां से नहीं जाता है, जो कॉल किया वह फ्रॉड है। इसके साथ ही एसपी आफिस से उसे कॉल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया। 


बोले अधिकारी
फ्रॉड द्वारा कॉल पर एसपी आफिस के नाम पर पैसा मांगे जाने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही फ्रॉड कॉल करने वालों का पता लगा कर गिरफ्तारी की जाएगी। - सुनील कुमार दुबे, एसओ अहरौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed