{"_id":"60ce30198ebc3e3346788d10","slug":"molesting-teenager-accused-arrested-azamgarh-news-vns5957617114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी संग छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को बताया तो परिजन आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंच गए। इस पर आरोपी व उसके घर वालों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शुक्रवार को गांव में ही आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही जितेंद्र सोनकर किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी। जानकारी के बाद रात में ही परिजन आरोपी के घर पहुंचे और पूछताछ करने लगे। इस पर आरोपी युवक के साथ ही उसके परिजनों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी जितेंद्र सोनकर को रोडवेज चौराहा मुबारकपुर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।