{"_id":"68d8222382fb1e809c0ae536","slug":"molestation-accused-arrested-after-encounter-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-138211-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुठभेड़ के बाद छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुठभेड़ के बाद छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
02 पुलिस से मुठभेड़ में घायल छेड़खानी का आरोपी। श्रोत-पुलिस विभाग
आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के आरोपित छोटू निवासी रेलवे स्टेशन, थाना सिधारी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार को रामजानकी मंदिर, जोकहरा पुलिया के पास हुई।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना रौनापार पर शुक्रवार की शाम 5 बजे वादिनी ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ खेत में बकरी चराते समय एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। आरोपी ने किशोरी की पीठ और गाल पर दांत से काटा और शोर मचाने पर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान छोटू के रूप में की गई। सूचना के आधार पर थाना रौनापार में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तकनीकी साक्ष्यों व दबिश के दौरान शनिवार को रामजानकी मंदिर जोकहरा पुलिया के पास पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में आरोपी छोटू के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया।