{"_id":"5d5aec138ebc3e89f10893cc","slug":"moic-transfer-in-asha-controversy-case-azamgarh-news-vns479076510","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा विवाद प्रकरण में एमओआईसी का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा विवाद प्रकरण में एमओआईसी का स्थानांतरण
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएचसी अहरौला के एमओआईसी डॉ. एसके गौतम और आशा बहुओं के विवाद में एमओआईसी का स्थानांतरण कर दिया गया। सीएमओ ने डॉ. एसके गौतम को वहां से हटा दिया और अस्पताल का चार्ज सीएचसी प्रभारी कोयलसा को दे दिया। बावजूद इसके डॉ. गौतम सोमवार को भी सीएचसी पहुंचे। वह स्थानांतरण रुकवाने के लिए आशा बहुओं पर दबाव बना रहे हैं।
आशा बहुओं व सीएचसी प्रभारी के बीच विवाद काफी दिनों से चल रहा है। आशा बहुएं धरना प्रदर्शन के साथ ही हड़ताल पर चली गई थी। आशाओं का आरोप था कि सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके गौतम उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। आशाओं ने डीएम, सीएमओ, मंडलायुक्त के साथ ही मुख्यमंत्री तक से शिकायत की थी। आशाओं के समर्थन में भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने भी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य देवाशीष चतुर्वेदी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया था। प्रमुख सचिव ने सीएमओ को एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिस पर सीएमओ ने तत्काल प्रभारी ने डॉ एसके गौतम को एमओआईसी के पद से हटा दिया और उनके स्थान पर सीएचसी प्रभारी कोयलसा डॉ. आलेंद्र को वहां का चार्ज दे दिया। इसके बाद भी डॉ. गौतम सोमवार को सीएचसी पर पहुंचे और आशाओं व एएनएम को अपने पक्ष में लामबंद करने की कवायद में जुटे रहे। आशा संघ की ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह का आरोप है कि डॉ. गौतम आशाओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन भर सीएचसी पर मौजूद रहते हुए धमका रहे थे और यह लिख कर देने को कह रहे थे कि उनका स्थानांतरण रोका जाए अन्यथा आशा बहुएं धरना प्रदर्शन करेंगी। ब्लाक अध्यक्ष का यह भी आरोप है कि तीन माह से आशा बहुओं का मानदेय भी एमओआईसी ने रोक रखा है।
स्थानांतरण पर आशाओं ने जतायी खुशी
अहरौला। सीएचसी प्रभारी के स्थानांतरण पर आशाओं ने खुशी जताई। एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाईयां दी। इसके साथ ही मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व सीएमओ के साथ ही भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह, आशा देवी, रीना उपाध्याय, सरला श्रीवास्तव, सरोज राजभर, नीमा देवी, उर्मिला, शिवभोले, महेंद्र, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।