फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Modi Azamgarh rally would Historical : Pankaj Singh

ऐतिहासिक होगी मोदी की आजमगढ़ में रैली : पंकज सिंह

Mon, 02 Jul 2018 11:34 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Mon, 02 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Modi Azamgarh rally would Historical : Pankaj Singh
नेहरु हाल में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में भाग लेने आए पंकज सिंह पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्पित करते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। आज पूरा विश्व चाहता है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी उनके यहां आएं। ऐसे में 14 जुलाई को पीएम मोदी का जिले में आना सौभाग्य की बात है। इस दौरान वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के साथ ही जिले को और भी कई सौगात देंगे। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह ने सोमवार को नेहरू हॉल में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को विकास की ओर अग्रसर कर दिया है। जिले में आयोजित उनकी रैली ऐतिहासिक होगी। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में विकास कार्य जोरों पर हैं। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्धारित समय सीमा में बन कर तैयार हो जायेगा। इसके चालू होने के साथ ही प्रदेश के इस क्षेत्र पूर्वांचल का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन



इसके पूर्व प्रदेश महासचिव पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, संगठन मंत्री रत्नाकर ने संयुक्त रूप से पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरूआत किया। बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही लोगों को पीएम के जनसभा में लाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष, सांसद, विधायक और पूर्व प्रत्याशियों को देने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम की रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ता जुट जाये। पीएम का जिले में यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के विकास की राह खोलने वाला होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, सहजानंद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, विनोद राजभर, बलराज सिंह, हरीश तिवारी, अखिलेश मिश्रा, संगीता तिवारी, जूही श्रीवास्तव, मीना सरोज, अभिषेक सिंह समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी के लोग मौजूद रहे।  


जनसभा में मंडल के तीनों जिलों से जुटेगा जनसैलाब
आजमगढ़।  पार्टी की ओर से सिर्फ आजमगढ़ से दो लाख लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। मऊ और बलिया के लिए अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक बूथ से 50 लोगों लाए जाएंगे। जनपद में 36 हजार से ज्यादा बूथ हैं। हर बूथ पर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए हर मोर्चो पर अधिकारियों के साथ पदाधिकारी लगाए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव के गढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने में प्रधानमंत्री कोई कोर-सकर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए जिले से लेकर पूरी क्षेत्रीय टीम इसमें कमर कस के उतर गई है।

हालांकि प्रशासन की ओर से रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पार्टी की ओर से सिर्फ आजमगढ़ से दो लाख लोगों को पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ से 50 लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।


इसके लिए दो दिन के भीतर सभी विधानसभा और मंडल में चुनाव लड़ चुके प्रस्ताशी बैठक कर जिम्मेदारी तय करेंगे। जनपद में 36 हजार से ज्यादा बूथ है। मऊ और बलिया जनपद को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं और लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर वाहन और अन्य संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed